बिहार में विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) या कहें आरजेडी के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला किया है. एक तरफ उन्होंने अपराध पर नीतीश कुमार को घेरा है तो वहीं भ्रष्टाचार के मामलों पर भी नीतीश कुमार से जवाब मांगा है.
तेजस्वी ने राज्य में हुई कुछ आपराधिक घटनाओं से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते हुए कहा है कि बेगुनाहों को अपराधियों के हाथों न मरवाइए. तेजस्वी यादव ने अपने इस ट्वीट में यह भी दावा किया है कि वह यह बात राजनीति से ऊपर उठकर कह रहे हैं. तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर तंज भी कसा है . उन्होंने कहा कि आप तथाकथित सुशासन और मंगलराज के नाम पर चेहरा चमकाते हैं.
नई दिल्ली: बिहार में नीतीश कुमार की पहचान सुशासन और कानून व्यवस्था के राज के रूप में कहा जाता है. ऐसे में राज्य में बढ़ते अपराध और रोज आ रही ऐसी ही खबरों पर राजनीतिक हमला होना लाजमी है. बिहार में विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) या कहें आरजेडी के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला किया है. एक तरफ उन्होंने अपराध पर नीतीश कुमार को घेरा है तो वहीं भ्रष्टाचार के मामलों पर भी नीतीश कुमार से जवाब मांगा है.
पटना: भागलपुर में उद्घाटन से पहले नहर के टूटटे पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है. तेजस्वी ने कहा, 'नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार में भ्रष्टाचार की भयावह गंगा बह रही है. इस भ्रष्टाचार रूपी गंगा का प्रवाह इतना तेज है कि बड़े-बड़े घोटाले बांध तोड़ रहे हैं. मंगलवार को 828 करोड़ रुपये की लागत से भागलपुर के कहलगांव में बना बांध और नहर टूट गया.'


Comments
Post a Comment