- Get link
- X
- Other Apps
श्रीनगर: हिजबुल मुजाहिद्दीन के निशाकषित कमांडर जाकिर राशिद मुसा ने भारत के मुसलमानों पर बेहद ही कड़े शब्दों में निंदा की है उन्होंने भारत के मुसलमानों को बेशर्म बताते हुए कहा की ये दुनिया के सबसे रीढ़विहीन मुस्लमान है.इसके अलावा मूसा ने भारतीय मुसलमानों को भारत के खिलाफ इस्लामिक जिहाद का हिस्सा नही बनने पर अभद्र टिप्पणी दी.यहाँ तक की उसने कमांडर सज्बर भट्ट के एनकाउंटर में अपनी संलिप्ता का भी खंडन किया।
सोमवार को जाकिर राशिद मूसा ने एक ऑडियो क्लिप जारी कर भारत के मुसलमानों पर बार किया . करीब चार मिनट की इस ऑडियो में मूसा ने कहा की हमारी बहनों के साथ बद्तमीजी हो रही है और ये कह रहे है की इस्लाम शांति का प्रतीक है. इनको खुद को मुस्लमान कहने पर शर्म आनी चाहिए. ये (भारतीय मुसलमान) दुनिया की सबसे बेगैरत कौम है जो अपनी बहनों की हिफाजत नही कर सकते।
मूसा ने गौरक्षको द्वारा कुछ मुस्लिमो की मारपीट करने पर भारत के मुसलमानों की चुप्पी पर भी प्रश्न उठाया है. उन्होंने कहा की गौरक्षक , मुस्लिमो को मार रहे है और ये चुपचाप तमाशा देख रहे है. मूसा ने कहा की ये दुनिया के सबसे रीढ़विहीन मुस्लमान है जो अन्याय और अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज नही उठा सकते हैं. हमारे पैगम्बर और उनके अनुयाइयो ने हमको यही सिखाया है।
मूसा ने यह भी कहा की हमारे पैगम्बरों ने अपनी बहनों की हिफाजत के लिए युद्ध में अपना खून बहाया है और कुर्बानियां दी है. इसलिए मैं अपने समर्थको से गज्वा-ए-हिन्द (भारत को जीतने की अंतिम लड़ाई) में शामिल होने का आह्वाहन करता हूँ. हिजबुल कमांडर सब्जार भट्ट के एनकाउंटर पर अपनी संलिप्त पर उन्होंने कहा की मुझे इस परकुछ भी कहने की जरुरी नही है लेकिन जो मेरा प्रतिनिधित्व करते है उन्हें हतियार लेकर मेरे साथ खड़े रहना चाहिए।
- Get link
- X
- Other Apps

Comments
Post a Comment